समून गांव के प्रभावितों की संगठन के माध्यम ये होगी वित्तीय सहायता
शिव भूमि सेवा दल भरमौर की बैठक बलि राम की अध्यक्षता में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। शिव भूमि सेवा दल भरमौर की बैठक अध्यक्ष बलि राम की अध्यक्षता में शिव मंदिर खड़ामुख में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिव भूमि सेवा दल अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 19 अक्तूबर को चौरासी धाम भरमौर में शिव नुआला करवाएगा। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि होली घाटी के समून गांव में आपदा से जिन लोगों के घर खेत खलियान पूरी तरह से नदी में समां गए हैं।
उनके लिए शिव भूमि सेवा दल अपने संगठन के माध्यम से उनकी वित्तीय सहायता करेगा। शिव भूमि सेवा दल इन प्रभावित लोगों के साथ मजबूती के साथ है। शिव भूमि सेवा दल की अगली बैठक 12 अक्तूबर 2025 को चौरासी परिसर भरमौर में होगी। उस दिन नुआले के लिए जरूरी सामान राशन और लकड़ियों को इकट्ठा किया जाएगा। ये जानकारी शिव भूमि सेवा दल के सचिव पंडित सुधीर शर्मा ने दी।