फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबियाली धाम और बड़ियों की खुशबू से महकेगा शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबियाली धाम और बड़ियों की खुशबू से महकेगा शिमला
विज्ञापन

राजधानी में 28 मार्च से मनाया जाएगा साझा उत्सव
चंबा की 15 महिलाएं लगाएंगी स्टाल, अचार और चुख भी बिकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजधानी शिमला में 28 मार्च से पांच दिवसीय साझा उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान चंबियाली धाम और बड़ियों की खुशबू से शिमला महक उठेगा। चंबा की स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाएं उत्सव में स्टॉल लगाएंगी। इनमें अचार और चुख की बिक्री होगी। यह उत्सव पहली बार मनाया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए उत्पाद शिमला में एक ही छत के नीचे मिलेंगे। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत उत्सव को आयोजित करने का मकसद प्रदेश की विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को राहत पहुंचाने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले साझा उत्सव का आयोजन चंबा में ही आयोजित करने की योजना थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया। शिमला में साझा उत्सव के आयोजन से न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षक अनुभव होगा। इससे हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को एक अद्वितीय अनुभव प्राप्त होगा। नगर परिषद चंबा के एनयूएलएम की मैनेजर रुचि महाजन ने कहा कि राजधानी शिमला में 28 मार्च से पांच दिवसीय साझा उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। यह उत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का संगम होगा जो शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा। उत्सव के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत समारोह, नृत्य प्रदर्शन और अन्य आकर्षक गतिविधियां आयोजित होंगी। चंबा से 15 महिलाएं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें