फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भेड़-बकरियों के साथ पंजाब का रुख करने लगे भेड़पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। भेड़पालकों ने अपने पशुधन के साथ निचले इलाकों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी वे कांगड़ा और पंजाब का रुख कर रहे हैं। चुराह, साहो, भरमौर और होली जैसे क्षेत्रों के भेड़पालक मौसम के अनुसार स्थान बदलते हैं। गर्मियों में वे ऊंचाई वाले चरागाहों में भेड़-बकरियां चराते हैं। सर्दियों में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वे निचले क्षेत्रों में जाते हैं। भेड़पालक दुनी चंद, होशियार चंद और कर्म चंद ने बताया कि बर्फबारी से चरागाह ढक जाते हैं। इससे पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करना मुश्किल हो जाता है। यह पारंपरिक मौसमी प्रवास वर्षों से चला आ रहा है। वे पशुपालन को अपनी आजीविका का प्रमुख साधन बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें