फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथरी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन कोषाधिकारी डलहौजी मुनीष ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कोषागार की कार्यप्रणाली, वित्तीय प्रबंधन, बचत और धन के सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर दर्शन शर्मा, विधाता और बलबीर ठाकुर भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या पूजा राठौर ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें