फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेहंदी प्रतियोगिता में शीतल ने पाया पहला स्थान

Sat, 19 Oct 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के लिल्ह कोठी कॉलेज में मेहंदी प्रतियागिता के दौरान हाथ में लगी मेहंदी को ​दिखाती प्रतिभाग
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल शर्मा थे। निर्णायक के रूप में सहायक प्रो. सुरेश कुमार और सहायक प्रो. काजल चौहान ने अहम भूमिका निभाई। मुख्यातिथि ने कहा कि यह एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें हम खुद को तो खुश रख ही सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी खुशी दे सकते हैं। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बीए तृतीय वर्ष की शीतल चौहान ने पहला, निकिता ने दूसरा और चंद्रेश कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. अजय शर्मा एवं सहायक प्रो. अनित ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें