पशुपालन विभाग के निदेशक डाॅ. प्रदीप शर्मा निरीक्षण करते।स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जिले में तीन करोड़ 93 लाख से बन रहे भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र भनौता का पशुपालन विभाग के निदेशक डाॅ. प्रदीप शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागीय संस्थानों का दौरा किया।
मंजीर में एक करोड़ 66 लाख के गोसदन, खज्जियार और भलेई में बन रहे पशु चिकित्सालयों के भवनों, भरमौर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य, हटली में गोसदन और पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य जल्द और सही तरीके से करवाने के निर्देश दिए। सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डाॅ. मुंशी कपूर, गोसेवा आयोग उपनिदेशक डॉ. रवि ठाकुर, डाॅ. मुकुल, गौरव महाजन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद