चंबा। जामा मस्जिद चंबा में शब-ए-कद्र पवित्र रात बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने विशेष इबादत और नमाज अदा की। अंजुमल इस्लामिया के अध्यक्ष डॉ. इसरार अली शाह ने बताया कि यह रात रमजान के पवित्र माह के आखिरी दिनों में आती है। चंबा की स्थानीय मस्जिदों में रातभर कुरान की तिलावत और दुआओं का दौर चलता है। इस मौके पर बच्चाें ने नात शरीफ का भी आयोजन किया। अध्यक्ष ने कहा कि यह इबादत वाला महीना कुछ दिन बाद खत्म हो जाएगा। इस महीने में मांगी गई दुआ कभी अधूरी नहीं रहती है। इस मौके पर रमजान के महीने में कुरान पूरा करने वाले हाफिज का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। बाद में मौलाना और हाफिज ने शहर और देश की शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।