फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में दाखिले एक अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंबा में ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

को-एजुकेशन के तहत चलेगा पीएमश्री कन्या विद्यालय, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पूर्व कन्या विद्यालय) में सीबीएसई बोर्ड के तहत कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के दाखिले एक अप्रैल से शुरू होंगे। इसी वर्ष से हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के अधीन संचालित करने का निर्णय लिया गया है।इसमें चंबा जिले का पूर्व कन्या विद्यालय भी शामिल है। अब इस विद्यालय का नाम पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हो गया है। अब इसमें छात्र-छात्राएं कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक दाखिला ले सकते हैं। अब यह विद्यालय को-एजुकेशन के तहत चलेगा। इसमें लड़के-लड़कियां प्रवेश ले सकते हैं। स्कूल के को-एजुकेशन होने और सीबीएसई की मान्यता मिलने से चंबा के लोगों ने राहत की सांस ली है। इसे सरकार का एक सराहनीय कदम बताया है कि किस प्रकार अब गरीब से गरीब आदमी भी कम फीस में अपने बच्चों को सीबीएसई बोर्ड में पढ़ा सकता है। दाखिले के लिए सीटों की संख्या सीमित है पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्य कलाबृज ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें