फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई का धरना

Wed, 26 Aug 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में फीस बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में की गई 25 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में एसएफआई ने राजकीय महाविद्यालय चंबा में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इकाई सचिव हसन बट्ट और अध्यक्ष चैन लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुलपति का पुतला जलाकर विरोध जताया।
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा हर विद्यार्थी का अधिकार है, इसे महंगा नहीं किया जाना चाहिए। फीस बढ़ने से गरीब, मजदूर, किसान और निम्न आय वर्ग के परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
संगठन ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के दबाव में विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वृद्धि में 15 प्रतिशत की कमी करने का निर्णय लिया है। इसे छात्रों के संघर्ष की आंशिक जीत बताया लेकिन पूरी 25 प्रतिशत वृद्धि वापस नहीं लेने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई सचिव हसन बट्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को फीस बढ़ाने के बजाय शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से फीस वृद्धि के खिलाफ संघर्ष में एकजुट होने का आह्वान किया।मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें