फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी गठन से पहले चंबा कॉलेज में गरजे एसएफआई कार्यकर्त्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में एसएफआई ने जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव अमित ठाकुर ने की। सम्मेलन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान राहुल कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा शाहबाज खान को उपाध्यक्ष, सचिव कुलदीप कुमार, संयुक्त सचिव राजू और बबलू को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन कुमार, रिशू, मनोज कुमार, नवीन कुमार, रचना कुमारी, गणेशू, रामपाल, प्रवेश कुमार, रिया कुमारी, प्रेम लाल, मीनाक्षी और रिशू को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे छात्र हित की मांगों को पुरजोर सरकार के समक्ष उठाएंगे।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने रोष रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से सरकार से गुहार लगाई गई कि छात्र हित से जुड़े मुद्दों को बिना विलंब हल किया जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उनका कहना है कि विवि प्रशासन ने गलत परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के जगह उसे खोखला किया जा रहा है। कॉलेजों में प्राध्यापकों के पद रिक्त है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें