फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर रेत से भरे सात वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रात के अंधेेरे में अवैध खनन कार्य को अंजाम देने वाले खनन माफिया पर पुलिस विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात को चंबा थाना की टीम ने प्रभारी संजीव चौधरी की अगुवाई में चंबा-तीसा मार्ग पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन


इस दौरान गुनू नाला में पुलिस ने सात वाहनों को अवैध रूप से रेत लेकर जाते हुए पकड़ा। इन वाहनों में ट्रैक्टर और टिपर शामिल रहे। इन सभी वाहन चालकों के पास रेत को ले जाने से संबंधित किसी प्रकार का परमिट नहीं था। ये रेत अवैध रूप से नदी से निकालकर सप्लाई की जा रही थी। इसके चलते पुलिस ने सातों वाहनों का चालान काटा। तीन वाहनों ने पुलिस थाना में जाकर अपने चालान का भुगतान किया। इसमें पुलिस ने 15,000 रुपये जुर्माना अर्जित किया है जबकि अन्य वाहनों के मालिकों को भी पुलिस थाना में जाकर शीघ्र अपने चालान का भुगतान करना होगा।

अन्यथा पुलिस उनके चालान अदालत में भेज देगी। ऐसा होने पर वाहन मालिकों को अपने चालान का भुगतान न्यायालय में जाकर ही करना होगा। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि चंबा-तीसा मार्ग पर रात के अंधेरे में अवैध रूप से रेत की तस्करी की जाती है। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम को लेकर मंगलवार रात को नाकेबंदी की। इस नाकेबंदी के दौरान सात वाहनों को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए पकड़ा गया। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें