फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सात मीटर सड़क धंसी, पहाड़ी काटकर बहाल किया हाईवे

Thu, 03 Sep 2026 10:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बत्ती दी हट्टी में सड़क धंसने के बाद सड़क का विस्तार करने में जुटी
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ामुख के समीप बत्ती दी हट्टी में बुधवार को करीब सात मीटर सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:30 बजे सड़क धंसने के बाद करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इससे मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम मौके पर पहुंची और पहाड़ी की तरफ सड़क का विस्तार कर वैकल्पिक रास्ता तैयार किया। दोपहर करीब 1:30 बजे हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बत्ती दी हट्टी में करीब सात मीटर सड़क धंसी थी, जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया था। यात्रियों की सुविधा और मणिमहेश यात्रा को देखते हुए तत्काल कार्य किया गया। धंसे हुए हिस्से में जल्द ही रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य में सड़क को सुरक्षित रखा जा सके। -साहिल, साइट प्रभारी, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें