पांगी (चंबा)। जनजातीय विकास खंड कार्यालय पांगी की 19 पंचायतों में पंचायती संसद के तहत 15 पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद के करवास वार्ड के लिए वीरवार को नामांकन भरा गया। जिला परिषद वार्ड एक करयास के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता नेगी ने निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र भरा। वहीं, पंचायत समिति के लिए कुल सात नामांकन पत्र भरे गए। इनमें वार्ड आठ किरयुनी कोठी से एक, वार्ड 12 साच से एक, वार्ड 13 सेचू से एक, वार्ड 15 से एक और फिंडरू वार्ड से दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे। पांगी की 19 पंचायतों में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी एवं आवासीय आयुक्त पांगी ने बताया कि सात पंचायत समिति और एक जिला परिषद पद के लिए नामांकन भरे गए हैं।