फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य तय करो, अपने नियम बना आगे बढ़ोगे तो मिलेगी कामयाबी : अभिमन्यु

Wed, 24 Jan 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लक्ष्य तय करो और उसे हासिल करने के लिए नियम बनाकर आगे बढ़ो। जीवन में अपने नियम बनाकर आगे बढ़ने वाले हर क्षेत्र में कामयाब होते हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई-लिखाई और परिवार के लिए भी नियम बनाकर चलना चाहिए। विद्यार्थियों से यह बात विजिलेंस के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कही। वह भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा बांटने से बढ़ती है। इसलिए अपनी कक्षा पास करने के बाद वे अपनी किताबें जरूरतमंदों को दें, जिससे उनकी किताबें पढ़कर और भी कामयाब हो सकें।
अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में माता-पिता और गुरु से बढ़कर कोई नहीं होता। हर माता-पिता अपने बच्चे को कामयाब होते देखना चाहता है। इसके लिए बच्चों की हर इच्छा को पूरा करते हैं। शिक्षक विद्यार्थी को कामयाब बनाने के लिए ज्ञान देने में हिम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को सर्वप्रथम अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती जा रही हैं। व्यक्ति, देश की कामयाबी से जलने वाले युवा पीढ़ी का भविष्य खराब करने के लिए इन तक नशा पहुंचा रहे हैं। युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए। कहा कि उनका लक्ष्य किसी न किसी तरीके से जिले के 50 हजार विद्यार्थियों को जागरूक करना है। यदि युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर जागरूक होगी तो उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा होगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भुवन बिज समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


परिचर्चा
विद्यार्थियो को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के जरिए भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए एएसपी चंबा ने महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। इसका अनुसरण करते हुए आज से ही मैं अपना लक्ष्य निर्धारित कर मुख्यातिथि के बताए रास्ते पर चलूंगी। जिससे भविष्य में उनके माता-पिता, गुरूजनों का नाम रोशन हो सके।
खुशी गुप्ता, विद्यार्थी।
इनसेट
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कई अहम जानकारियां हासिल करने का मौका मिला। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर विद्यालय में आयोजित होने चाहिए। जिससे युवाओं को आगे बढ़ने की सीख मिलने समेत उसके लिए किए जाने वाले प्रयासों बारे भी जानकारी मिल सके। विनायक सूरी, विद्यार्थी।
इनसेट
युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर नियमानुसार आगे बढ़ते हुए नशे से दूर रहकर भविष्य में जरूरतमंदों को किताबें देने संबंधी अहम जानकारियां प्रदान की गई। इस दौरान एएसपी विजिलेंस चंबा द्वारा उन्हें कानून व्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्यो की जानकारी उन्हें आज कार्यक्रम के जरिए ही मिल पाई।
विज्ञापन

आर्यन खन्ना, विद्यार्थी।
इनसेट
विद्यालय प्रबंधन की ओर से अनूठी पहल के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को अहम जानकारियां हंसते-हंसते मिली। बताया कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। जिसका विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
अनायता सेठी, विद्यार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें