फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई जाए अलग ओपीडी

Wed, 24 Jul 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। नागरिक अस्पताल भरमौर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से ओपीडी की व्यवस्था की जाए। यह बात भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर शुभम भंडारी ने बीते साल हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए फैसलों से अवगत करवाया। इसके साथ बैठक में 2024-25 वर्ष के लिए 15 सूत्रीय मुख्य एजेंडे पर चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की मुख्य जरूरत को पूरा कर इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मरीजों को पहुंचाना है।
उपमंडल भरमौर के स्वास्थ्य संस्थानों में खाली पदों को जल्द भरने के लिए उपमंडल अधिकारी के माध्यम से सरकार के सक्षम उठाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही कहा गया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान उपमंडल भरमौर में चल रहीं विद्युत परियोजनाओं से भी सहयोग लिया जाए। मणिमहेश यात्रा के दौरान स्वास्थ्य से संबंधित लंगर लगाने वाली संस्थाओं को खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर की सुपर विजन में कार्य हो, जिससे यात्रा के सभी पड़ावों पर श्रद्धालुओं को सही स्वास्थ्य सुविधा मिले सके। विधायक ने मरीजों से टेस्ट के दौरान जो भी चार्ज लिए जाते हैं, वह विभाग की ओर से तय मानकों के अनुसार ही लिए जाएं। विधायक ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान उन्हीं दवाओं और जरूरी समान को पड़ावों पर लिया जाए, जिसकी वहां ज्यादा जरूरत रहती है। इस मौके पर नागरिक उपमंडल अधिकारी कुलबीर सिंह राणा, खणी जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग, संचूई पंचायत प्रधान संजीव ठाकुर, भरमौर पंचायत समिति सदस्य विक्रम ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान रंजीत शर्मा सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोगी कल्याण समिति भरमौर अस्पताल को स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने अपनी तरफ से 50,000 रुपये देने की घोषणा की। समिति इस पैसे से अस्पताल में जरूरी कार्य करवा सकती है। विधायक शीघ्र समिति को यह धनराशि भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें