फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक युवा ऑनलाइन भरे जाने वाले सिक्योरिटी गार्डों के पदों के लिए मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्डों के पद भरने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक इसके लिए 30 आवेदन आ चुके है। कोरोना महामारी के चलते कैंपस इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जा सकता है। इसलिए कंपनी ने ऑनलाइन कार्यालय के माध्यम से आवेदन मांगें हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित युवाओं को कंपनी की तरफ से 13000 से लेकर 16000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। चयनित होने वाले युवाओं को एक माह की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें तैनाती मिलेगी। हिमाचल के बद्दी, नालागढ़, परवाणू और बिलासपुर के इंस्ट्रीयल सेक्टर, बैंकिंग, अस्पताल और मॉल में उनकी सेवाएं ली जाएगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें