फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककिरा जरैं पंचायत को प्रशासन ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। ग्राम पंचायत ककिरा जरैं को प्रशासन ने सील कर दिया है। पंचायत में कोरोना संक्रमित मरीज आने के बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सील किए गए क्षेत्र में वाहन सहित पैदल आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इसके अलावा पंचायत में जरूरी सामान सहित दैनिक उपयोग के सामान की अब घर द्वार उपलब्धता होगी। इसके लिए ग्रामीणों को पंचायत प्रतिनिधियों को सामान संबंधी डिमांड देनी होगी।
विज्ञापन

प्रशासन के पास पहुंचने वाली इस डिमांड के आधार पर लोगों के घर द्वार पर सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। सील की गई पंचायत में सभी प्रकार की दुकानें, खोखे बंद रहेंगे। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि ककिरा जरैं पंचायत में कोरोना संक्रमित मरीज के आने पर प्रशासन ने एहतियात पंचायत को सील कर दिया है। तो वहीं, ऊपरी कालूगंज, ककिरा बाजार, ककिरा कस्बा बफर जोन घोषित किया है। सील कि गई पंचायत को जाने वाले रास्तों को सील कर वहां पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। तो वहीं, बफर जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में कुछ हद तक रियायतें प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि ककिरा जरैं पंचायत में कोरोना संक्रमित मरीज आने के बाद पंचायत को सील कर दिया है। ऊपरी कालूगंज, ककिरा बाजार, ककिरा कस्बा बफर जोन घोषित किया गया है। सील पंचायत में हरेक प्रकार की पाबंदी लगाई गई है। जबकि, बफर जोन में कुछ रियायतें दी गई है। सील पंचायत में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। उन्हें घरद्वार ही राशन व अन्य सामान पहुंचाने की पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें