चंबा मिंजर मेला खत्म होने के बाद चौगान नंबर पांच में सजाई गई दुकानों में खरीदारी करते लोग।संवाद
चंबा। मिंजर मेले में कारोबार थमने के बाद अब प्रशासन चौगान मैदानों को चकाचक करवा रहा है। प्रशासन की टीम ने सफाई व्यवस्था जांचने के लिए निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द चौगान को साफ-सुथरा किया जाए। साथ ही अन्य चौगानों की हालत को भी सुधारा जाए। गौरतलब है कि मिंजर मेले के आयोजन के बाद मंगलवार को चौगानों को खाली करवाया गया है। ऐसे में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया है। दूसरी तरफ, कुछ फड़ी धारकों ने पांच नंबर चौगान में फड़ियां सजा दीं। मामले की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद चंबा की टीम ने मौके पर जाकर उन्हें खदेड़ा। संवाद