चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत राड़ी और लोथल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन के जरिये टीबी के लक्षणों की पहचान की गई। इसमें कुल 147 लोगों की जांच करने पर सात लोगों में टीबी संभावित लक्षण नजर आए। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी उन्मूलन के 100 दिन के अभियान के तहत राड़ी और लोथल में स्क्रीनिंग की। इस दौरान लोगाें को बेहतर स्वास्थ्य को लेकर जरूरी जानकारी भी मुहैया करवाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि 100 का टीबी उन्मूलन अभियान पूरे जिला में चलाया है। इसमें स्वास्थ्य टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पोर्टेबल एक्सरे के जरिए टीबी रोग की पहचान कर रही हैं।