फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाते झुलसी युवती ने टांडा में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत करियां के गुवाड़ी गांव में खेत की आग को बुझाते हुए झुलसी युवती ने टांडा में दम तोड़ दिया। दो दिन पहले शुक्रवार को युवती घर के पास खेत में लगी आग को बुझाते हुए बुरी तरह झुलस गई थी। चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को युवती ने इलाज के दौरान टांडा में दम तोड़ दिया। रविवार को युवती का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
लड़की की पहचान हीना कुमारी पुत्री योगराज निवासी गुवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि खेत की आग को बुझाते हुए झुलसी युवती की टांडा में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें