फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साल खड्ड में गिरी स्कूटी, नर्स की मौत

विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर अनियंत्रित हो साल खड्ड़ में गिरी स्कूटी। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर साल खड्ड में स्कूटी गिरने से नर्स की मौत हो गई। मृतका की पहचान शबनम (25 वर्षीय) पुत्री इकबाल मोहम्मद, गांव देहरोग, डाकघर टिकरीगढ़ के रूप में हुई। शनिवार सुबह सवा दस बजे शबनम अपनी स्कूटी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में ड्यूटी के लिए निकली थी।
विज्ञापन

स्कूटी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान नर्स ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सीएचसी साहो में शबनम को ज्वाइन किए अभी एक वर्ष ही हुआ था। मृतक शबनम के पिता इकबाल मोहम्मद की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह वेटरनरी अस्पताल में बतौर चिकित्सक तैनात थे। मृतका के घर मां, छोटा भाई और बहन है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि स्कूटी हादसे में नर्स की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें