फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पठानकोट से चंबा आ रही कार से चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तुन्नूहट्टी (चंबा)। पठानकोट से चंबा आ रही कार में पुलिस ने दो लोगों को 29.06 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने शनिवार सुबह तड़के तुन्नूहट्टी में लगाए नाके के दौरान की।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम जब नाके पर थी तो उसी दौरान पठानकोट से एक कार वहां पहुंची। उसे पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार में सवार युवकों से जब पुलिस पूछताछ कर रही थी तो वे हड़बड़ाहट में जवाब देने लगे। इससे पुलिस को उन पर शक हुआ।
शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो कार में चिट्टा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही कार में सवार गौरीकवाल निवासी परागपुर, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब) और हरपाल सिंह निवासी गांव एवं डाकघर चुसलेवर, जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ चुवाड़ी थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें