फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूटी चालक को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पुलिस थाना पांगी में कैंपर चालक के खिलाफ लापरवाही के साथ वाहन चलाते हुए स्कूटी चालक को घायल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में देव राज ने बताया कि वह सोमवार को किलाड़ बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचा था। शाम करीब 6 बजे करयास की ओर से आई बोलेरो कैंपर ने उसे टक्कर मार कर चोटिल कर दिया। वाहन चालक अभिषेक दत्त शर्मा निवासी फिंडरू ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से उसकी टांग में चोट लगी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें