चंबार। जिले के जमा दो कक्षा वाले स्कूलों में चार फरवरी से दूसरी जिला स्तरीय प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डेटशीट भी जारी कर दी है।
आदेशों के मुताबिक विभाग ने सभी स्कूलों को प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के बारे के निर्देश दिए हैं। जिससे आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिला चंबा के सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम की प्रतिशतता बढ़ सकें।
इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में चंबा के विद्यार्थी मेरिट सूची में जगह बना सके। जानकारी के अनुसार दूसरी प्री बोर्ड परीक्षाएं चार फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
चार फरवरी को बायोलॉजी, पांच फरवरी को मैथ, सात फरवरी को कैमेस्ट्री, नौ फरवरी को फिजिक्स और 11 फरवरी को इंग्लिश की प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। उच्च शिक्षा विभाग चंबा के उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है।