फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की लचोड़ी शाखा में खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। एसबीआई की लचोड़ी शाखा में खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। मगर रात को आसपास के लोगों की मुस्तैदी से यह घटना होने से बच गई। आसपास के लोगा आवाजें सुनकर यहांप पहुंच गए। इसको देखते हुए चोर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पाया कि बैंक में चोरी का प्रयास किया गया है। मगर चोर इरादों में कामयाब नहीं हो पाए। आरोपियों को पकड़ने के लिए किहार थाना के एसएचओ के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शरारती तत्व बैंक की खिड़की तोड़कर भीतर घुस गए।
इसी बीच खिड़की तोड़ने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग नींद से उठ गए। उन्होंने बैंक में घुसे लोगों की आवाजें सुनीं और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों की चहलकदमी की भनक लगते ही चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले को आईपीसी की धारा 457, 380, 511 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि लचोड़ी में बैंक की शाखा में शरारती तत्वों ने चोरी की कोशिश की। मगर वे अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें