फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साएं-साएं मत कर रावीये... गीत ने लूटी वाहवाही

Wed, 08 Feb 2023 08:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में वार्षिक सामरोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भलेई में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

रोह संवाद न्यूज एजेंसी
सुंडला (चंबा)। साएं-साएं मत कर रावीये.. चंबयाली गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने इसके पश्चात पंजाबी गिद्दा और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत तनवीर एंड पार्टी की ओर से मनमोहक कव्वाली की प्रस्तुति दी गई। शिक्षा खंड सुंडला के तहत आते राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। समारोह में बतौर मुख्यातिथि डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी ने शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरबचन ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके बल युवा पीढ़ी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है। शिक्षा के बल पर ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। युवाओं को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर मुख्यातिथि ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। जमा दो के कौशतुव ठाकुर को बेस्ट ब्वाॅय और बवीता को बेस्ट गर्ल चुना गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने 11,000 रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर कमल ठाकुर, मीना ठाकुर, राज कुमार, कंचन ठाकुर, चमारू राम, सुरेश ठाकुर, देसराज, दिल्लो राम, स्कूल स्टाफ, अभिभावक वर्ग और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें