फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर दौड़े छोटे वाहन

Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन के बाद मिली लोगों को राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर एक सप्ताह के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। चौली पुल के गिरने की वजह से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। लोग पैदल ही नदी से होकर आवाजाही कर रहे थे। उनके लिए विभाग ने पैदल चलने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया था। इसके साथ ही पुल को सुचारु करने के लिए कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए थे। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को छोटे वाहनों के आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। इससे होली क्षेत्र की दस पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली है। होली के लोग अब वाहनों में सीधे खड़ामुख या भरमौर के लिए आवाजाही कर सकेंगे। हालांकि लूणा में पुल गिरने की वजह से वहां के लोगों को क्षतिग्रस्त पुल को पैदल पार करके दूसरी तरफ अन्य वाहनों के जरिये चंबा का रुख करना होगा। हालांकि विभाग लूणा पुल पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाने के लिए प्रयासरत है। चौली में भी अभी छोटे वाहनों की ही आवाजाही शुरू हो पाई है। बसों सहित अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही को थोड़ा समय लग सकता है। विधायक डॉ. जनकराज ने छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन और विभाग का आभार जताया है। साथ ही लूणा पुल को भी जल्द बहाल करने की सिफारिश की है। भरमौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि चौली पुल के पास वैकल्पिक मार्ग बनाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें