फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोल टीम ने जीता क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पुलिस ग्राउंड बारगाह में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला गली वारियर्स बनाम सरोल की टीम के बीच खेला गया। गली वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वारियर्स की शुरुआत तो ठीक रही लेकिन नियमित अंतराल के बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

इसके चलते टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर महज 99 रन ही बना सकी। इसमें आयूष ने सर्वाधिक 47 और वीरेन कौशल ने 19 रनों का योगदान दिया। सरोल टीम की ओर से लेग स्पिनर देवेश गुलाटी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसके अलावा सुनील कुमार, मन्ना और रोहित को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरोल टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद आदित्य कालिया ने ताबड़तोड़ 18 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली जबकि रोहित और ऋषि महाजन ने 39 और 27 रनों का योगदान दिया। इस तरह सरोल की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर जीत हासिल करते हुए फाइनल का खिताब अपने नाम किया। गली वारियर्स की ओर से नीरज, नवीन सिंह और आयूष को एक-एक विकेट मिला। वहीं विशेष अतिथियों सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद और आईटीबीपी से सेवानिवृत्त जय कुमार ने खिलाड़ियों से अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फाइनल मुकाबले के दौरान पुलिस ग्राउंड बारगाह में हर जगह तिरंगा शान से लहराता नजर आया। साथ ही देशभक्ति गीत भी लगातार बजते रहे, जिससे माहौल देशभक्तिमय हो गया।
जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन जिला मुख्यालय चंबा के अलावा होली, सुरंगानी और तीसा में भी करवाया गया। इसमें डेढ़ सौ टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से हमीद खान, अमित, सुनील, वरुण, कोहली सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें