फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरोल-सिढकुंड सड़क पर गड्ढों की भरमार, सफर हुआ मुश्किल

Sat, 05 Sep 2026 04:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। सरोल-सिढकुंड मार्ग पर जगह-जगह पड़े असंख्य गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खस्ताहाल सड़क के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से गड्ढों को जल्द भरकर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीण किशन चंद, जगदेव सिंह, उमेश कुमार, केवल कुमार, प्रमोद कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि सरोल-सिढकुंड मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
सड़क पर गड्ढों की भरमार होने से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि समय पर मरम्मत न होने से सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने विभाग से मार्ग का निरीक्षण करवाकर गड्ढे भरने और जरूरत के अनुसार सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। सड़क की स्थिति का जायजा लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें