फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सनवाल, ऑयल पंचायत से गोवंश तस्करी को लेकर डीसी से शिकायत

Wed, 03 Jun 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त को गौ तस्करी को लेकर ज्ञापन देने जाते हिंदू रक्षा मंच के पदा​धिकारी और सदस्य।संवा
विज्ञापन
हिंदू रक्षा मंच सहित ऑयल के ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिंदू रक्षा मंच एवं ग्राम पंचायत ऑयल के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रेम लाल, दुनी चंद, उत्तम सिंह, तेज सिंह, ध्यान सिंह, जगदीश, ज्ञान चंद, मनमोहन और कर्म चंद ने बताया कि ग्राम पंचायत आयल एवं ग्राम पंचायत सनवाल का क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की सीमा ने सटा है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से इस क्षेत्र में गो तस्करी और गो हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह क्षेत्र गो तस्करों के लिए सुरक्षित मार्ग के रूप में प्रयुक्त किया जा रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है। गो तस्कर रात्रि के समय ग्रामीणों के गोवंश को चोरी कर जम्मू क्षेत्र की ओर चले जाते हैं। वहां इसे ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। हाल ही में ग्राम पंचायत आयल के सरवानी-अधवारी क्षेत्र से कुल सात गोवंश चोरी कर लिए गए हैं। इनमें दुनी चंद के 2 बैल, भगत राम के 2 गोवंश, कर्म चंद के 2 बैल और शेर सिंह का एक बैल शामिल हैं। लगभग 15 अन्य गोवंश भी वर्तमान में लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध व्यक्तियों को देखा तथा उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वे चकमा देकर भाग गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें