फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायत के बंटवारे पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कहा- दो नहीं सनूंह के हों तीन हिस्से

Tue, 17 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत सनूंह के प्रस्तावित विभाजन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को दो नहीं बल्कि तीन हिस्सों में बांटा जाए, अन्यथा पुरानी व्यवस्था ही बहाल रखी जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण विजय, मुल्क राज, लाल चंद, आनंद, दीपक, बलदेव, पुष्पेंद्र, राजेंद्र, दीप कुमार, देवी सिंह और तेज सिंह ने कहा कि उन्होंने पंचायतों को अलग करके तीन ग्राम पंचायतें बनाने का प्रस्ताव पारित करवाया था। जब अधिसूचना जारी हुई तो दो ही पंचायतें सामने आई है। इसमें सनूंह और भसुआ ही शामिल की गई हैं, जबकि बाड़ी का नाम अधिसूचना में नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सनूंह की तीन पंचायतें बनाई जाए अन्यथा सनूंह पंचायत ही रहने दिया जाए, क्योंकि इस विभाजन को लेकर लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कैंथली वार्ड के लोग बोले- जिसे जमीन दान, उसी पंचायत में किया जाए शामिल
चंबा। ग्राम पंचायत सनूंह के कैंथली वार्ड के ग्रामीणों ने वार्ड को पंचायत से अलग करने के बारे में आपत्ति जाहिर की है। इसे लेकर इस वार्ड के ग्रामीणों ने भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सनूंह पंचायत के कैंथली वार्ड को पंचायत से अलग किया गया है, जिसके बाद भसुआ दूसरी नई पंचायत बनने जा रही है। कैंथली वार्ड के ग्रामीणों को आपत्ति है कि उन्हें भसुआ पंचायत में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंथली वार्ड के पास ही 100 मीटर की दूरी पर भसुआ पंचायत का नया पंचायत घर बनेगा। इसके लिए ग्रामीणों ने निजी भूमि भी दान कर दी है। ऐसे में कैंथली वार्ड के ग्रामीण उनके वार्ड को भसुआ में पंचायत में ही दर्ज करवाना चाहते हैं। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी, लेकिन, सरकार के द्वारा जारी की गई अधिसूचना में उनके वार्ड को सनूंह पंचायत में डाला गया है, जो गलत है। इस मौके पर धर्मचंद, लौकी नाथ, नरेश, सुरेश, जोगिंदर सिंह, राजेंद्र, संजय, जय प्रकाश, हंसराज, ज्ञान चंद, पवन, सुनील और नरेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें