फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संजना और हिमान्यु ने जीता बेस्ट एथलीट का खिताब

Sat, 07 Mar 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के लिल्ह कोठी कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उंची कूद लगाता प्रतिभागी।संवाद
विज्ञापन
लिल्हकोटी में एकदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलूणी कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहिंदर सलारिया रहे। खेल समारोह का संचालन डीपीई जितेंद्र ठाकुर ने किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंतरिक्ष ने पहला, हिमान्यु ने दूसरा और सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 800 मीटर दौड़ में पंकज, ,रंजीत और सचिन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अमित प्रथम, अंतरिक्ष द्वितीय और अविनाश तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में हिमान्यु, अमित और अविनाश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़़ में संजना ने पहला, कीर्ति ने दूसरा और स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में संजना, अंजली और स्नेहा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संजना और हिमान्यु ने बेस्ट एथ्लीट का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मोहिंदर सलारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संतोष, डॉ. उपिंदर गुप्ता, प्रो. सुरेश, क्लर्क राजकुमार तथा पीटीए अध्यक्ष प्रेम लाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें