फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर संघ तल्ख

Sun, 26 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ चंबा के पदाधिकारियों ने 592 पदोन्नत प्रवक्ताओं को पदोन्नति मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने के मामले की कड़ी निंदा की है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने कहा कि शिक्षा निदेशालय द्वारा हाल ही में 2019 से लेकर 2025 के मध्य 592 पदोन्नत प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। यह निर्णय पूर्णत अनुचित, निराधार और शिक्षकों का मनोबल गिराने वाला है।
विज्ञापन

संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली, सूरज बली, राज्य के मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, राज्य के संगठन सचिव राजदीन, राज्य के सह सचिव अभिमन्यु ठाकुर, जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया विभाग द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद की गई है। ऐसे में पदोन्नत शिक्षकों को प्रताड़ित करना विभागीय असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
संघ ने विद्यालय शिक्षा निदेशक से आग्रह किया है कि जारी निर्देशों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और पदोन्नत प्रवक्ताओं की स्थिति यथावत रखी जाए। साथ ही कनिष्ठ शिक्षकों की पदोन्नति के लिए विभाग को अन्य वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें