फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संदीप पनियाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

Sun, 25 Jan 2026 04:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के लिए आदर्श हैं नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष : पनियाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भाजपा जिला चंबा के मीडिया प्रभारी सचिव संदीप पनियाल ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संदीप पनियाल ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक और वैचारिक सफर जमीनी राजनीति से आरंभ होकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचना, समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उनका संघर्षशील जीवन और संगठन के प्रति निष्ठा आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और मार्गदर्शन में तथा नितिन नबीन की संगठनात्मक दक्षता के साथ भारतीय जनता पार्टी को नई गति, नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेंट के दौरान हुए संक्षिप्त संवाद में नितिन नबीन ने युवाओं की राजनीति में सक्रिय, सकारात्मक एवं वैचारिक सहभागिता पर विशेष बल दिया। संदीप पनियाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रेरक संदेश युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें भावी नेतृत्व के लिए तैयार करने वाला है।
रिंपी ठाकुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें