चंबा में भरमौर हैलीपैड में संचूई क्रिकेट लीग मैच के शुभारंभ के बाद युवा
भरमौर (चंबा)। हेलिपैड भरमौर में संचूई क्रिकेट लीग मैच का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मदन पखरेटिया ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इलाके की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मदन पखरेटिया ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और आपसी भाईचारे को कायम रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि आज के युवा अधिकतर समय मोबाइल में समय बिताते हैं लेकिन उन्हें शरीर स्वस्थ रखने के लिए खेलना जरूरी है। खेल चाहे कोई भी हो। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक प्रियजन जपोतरा और कवि ठाकुर मौजूद रहे।