फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर और आस पास के ईलाकों से भरे मिठाई के दस सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर और परेल सहित अन्य आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयों के दस सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जहां पर मिठाइयों की गुणवत्ता जांची जाएगी।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने सपड़ी मोहल्ला, परेल और अन्य इलाकों में जाकर हलवाई की दुकानों से मिल्क केक, चमचम, बर्फी, गुलाब जामुन और काजू कतरी मिठाई के दस सैंपल भरे। साथ ही दुकानदारों को सख्त आदेश दिए कि वे त्योहारी सीजन में बासी और मिलावट वाली मिठाई न बेचें। मिठाई के निर्माण में रंगों का कम से कम इस्तेमाल करें। मिठाई के ऊपर उसके बनाने की तिथि को भी जरूर अंकित करें।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को यह भी हिदायत दी कि वे मिठाई को कपड़े से ढक कर रखें, ताकि उसके ऊपर कोई मक्खी या मच्छर न बैठे। इतना ही नहीं दुकानों में सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर किसी भी दुकानदार की मिठाई में मिलावट पाई गई तो उसके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। त्योहारी सीजन खासतौर पर दिवाली के मौके पर जिला में मिठाई का उत्पादन सबसे अधिक होता है। पंजाब से भी भारी मात्रा में मिठाई चंबा पहुंचती है। ऐसे में मिलावटी मिठाई की सप्लाई होने की भी संभावना रहती है। इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग बाहर से आने वाली मिठाई पर विशेष रूप से नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

इनसेट
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा मंजीत जरयाल ने बताया कि शनिवार को शहर और आस पास के इलाकों से मिठाई के दस सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों को कंडाघाट जांच के लिए भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें