फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी के साच पास में फंसे चंबा के दो ट्रक, मालिक परेशान

विज्ञापन
ांगी में बर्फबारी के बीच मार्ग से गुजरते वाहन।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय को पांगी से जोड़ने वाले साच पास में बर्फबारी होने के कारण दो ट्रक तीन दिन से वहां फंसे हुए हैं। ट्रक मालिक पांगी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उनके ट्रकों को वहां से निकालने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

ट्रक मालिक संजय कुमार और नवीन कुमार ने बताया कि वे कुछ दिन पहले चंबा से सरकारी राशन की सप्लाई लेेकर पांगी गए थे। जहां पर राशन की सप्लाई छोड़कर जब वे वापस आ रहे थे। तो अचानक बर्फबारी होने से साच पास में उनकी गाड़ियां फंस गईं। एक दिन उन्होंने ट्रकों में रात बिताई। अगली सुबह वे जैसे तैसे करके वापस किलाड़ चले गए, लेकिन उनके ट्रक अभी तक वहीं पर फंसे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पांगी प्रशासन से मांग की है कि उनके ट्रकों को वहां से निकालने की व्यवस्था की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चौपड़ा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला है। जलद ही ट्रकों को वहां से निकालने के लिए जेसीबी भेजी जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से भी अनुरोध किया है कि वे रिस्क लेकर साच पास से आवाजाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें