फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में जांचे गए 32 खाद्य पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन ने विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के 32 सैंपल भरे। यह सभी सैंपल वैन में हुई जांच में पास पाए गए। इसके चलते किसी भी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के जरिए सोमवार को नया बस अड्डा, बालू, सरोल और भद्रम में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान लोकल दूध, पनीर, पानी, चटनी और जूस की जांच की गई। इन सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को जांचने के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में जांचा गया। सभी खाद्य पदार्थ गुणवत्ता में खरे उतरे। पिछले दिनों वैन की जांच में फेल हुआ वेरका गोल्ड दूध का भी सोमवार को दोबारा सैंपल लिया गया। इस दौरान दूध जांच में पास हो गया।
विज्ञापन

मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में तैनात कर्मचारियों के साथ खाद्य पदार्थों की जांच करने की प्रक्रिया में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। इस वैन के जरिए लोगों को खाद्य पदार्थों को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। वैन में जिस खाद्य पदार्थ का सैंपल फेल होता है उस खाद्य पदार्थ का स्वास्थ्य विभाग की ओर से लीगल सैंपल लिया जाता है। इसकी जांच कंडाघाट स्थित लैब में की जाती है। कंडाघाट लैब में अगर रिपोर्ट फेल आती है तो विभाग की ओर से खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदार या संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में सोमवार को खाद्य पदार्थों के 32 सैंपलों की जांच की गई है। इसमें सभी सैंपल पास हुए हैं। इस वैन के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें