फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली में चंबा शहर में बिके दूध और पनीर के दो सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिवाली पर्व के दौरान चंबा शहर में बिके दूध और पनीर के सैंपल फेल हो गए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर दुकानदारों को जवाब देना होगा। वहीं जिन दुकानदारों के खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिवाली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में बिकने वाली मिठाइयों सहित दूध और पनीर के 17 सैंपल भरे थे, जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया। जांच के दौरान 15 खाद्य पदार्थों के सैंपल पास हुए जबकि दूध और पनीर के दो सैंपल फेल हो गए। जांच में दूध व पनीर को सब स्टैंडर्ड (फेल) घोषित किया गया। इसकी रिपोर्ट चंबा में पहुंच चुकी है। रिपोर्ट मिलते ही सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने बताया कि दिवाली पर्व के दौरान भरे गए दूध और पनीर के सैंपल फेल हुए हैं। संबंधित दुकानदारों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानदारों के जवाब आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सेहत के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें