चनेड़ (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम लखनपाल और वंदना देवी रहे। मुख्यातिथि ने विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में सलूणी टीम विजेता रही जबकि सेंटर जोन दो उपविजेता बनी। खो-खो में सलूणी विजेता और चुराह दूसरे स्थान पर रही। बैंडमिंटन में सलूणी पहले और चुराह दूसरे स्थान पर रहा। वालीबाल में चुराह पहले और सेंटर जोन दो दूसरे स्थान पर रहा।
सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 252 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा इस मौके पर खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजय सिंह, ज्ञान चंद चौहान, उमाकांत आनंद, महिंद्र ठाकुर उपस्थित मौजूद रहे।