सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पांच पंचायतों सलूणी, खरल, खरोठी, सूरी और किलोड़ को जोड़ने वाली सड़क किलोड़ के पास लगभग 16 किलोमीटर दूर बर्फबारी के कारण बंद हो गई है। बर्फबारी के चलते लोगों का सड़क मार्ग से चलना मुश्किल हो गया है और करीब 20 वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं।
स्थानीय निवासी खेम राज, मूदन कुमार, पीयष कुमार, कुलदीप कुमार, चतर सिंह, चैन सिंह, बिहारी और रवि कुमार का कहना है कि बर्फबारी के कारण लोगों को पैदल ही चलना पड़ रहा है। इसके चलते दैनिक आवश्यकताओं का सामान लाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है और लोक निर्माण विभाग को मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने कहा कि सोमवार तक जेसीबी मशीन भेज दी जाएगी और सड़क को खोलने का काम शुरू किया जाएगा।