फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी कॉलेज के शिक्षक नई शिक्षा पर करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राध्यापक विभिन्न स्कूलों के बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत अपना भविष्य बनाने के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों में कैंपस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वीरवार को रावमापा सिंगाधार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्राध्यापक दिनेश कुमार, पिंकी देवी और डॉ. सौरभ मिश्रा बच्चों को नई शिक्षा नीति के बारे में जागरूक करेंगे। इसी तरह 14 को रावमापा किहार, टिकरू, खडार, 15 को डियुर, मंजीर, सुरंगानी और हिमगिरी में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 17 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य सभी स्कूल प्रमुखों से चर्चा करेंगे। उन्होंने सभी प्रमुखों से यह भी अनुरोध किया है कि वे छात्रों के संपर्क नंबरों के साथ अपने विद्यालयों से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की सूची प्रदान करें। सलूणी कॉलेज में छात्र सहायता प्रकोष्ठ शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब छात्रों की मदद करना है। यह जानकारी राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें