फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी आइटीआई भवन का नौ लाख से होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के आइटीआई भवन की जल्द ही तस्वीर बदलेगी। इस पर करीब 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार की इस पहल से यहां पढ़ाई करने वाले प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

लोनिवि के मुताबिक आईटीआई भवन के नवीनीकरण के तहत जहां भवन की मरम्मत की जाएगी तो वहीं खेल मैदान के साथ चारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा साढ़े आठ लाख रुपये से आईटीआई भवन में बिजली का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।
इसके लगने से आईटीआई भवन में छात्रों को बिजली की वजह से कोई परेशानी पेश नहीं आएगी। आईटीआई विकास खंड सलूणी की 25 पंचायतों के युवाओं को लाभान्वित करती है।
विज्ञापन

इसलिए आइटीआई भवन का नवीनीकरण होना काफी आवश्यक था। इसको लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग भी कर रहे थे। ऐसे में भवन का रिपेयर कार्य शुरू होने पर लोगों ने सरकार के प्रति आभार जताया है।
ग्रामीण कुलदीप कुमार, महिंद्र सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, मदन ठाकुर, चुनी लाल, खेमराज और दिनेश कुुमार ने बताया कि विकास खंड सलूणी में आईटीआई शुरू करने को लेकर लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
इसके बाद आईटीआई की कक्षाएं तो शुरू हो गईं। मगर जिस भवन में आईटीआई संस्थान को चलाया जा रहा है। यह भवन 14 साल पुराना है। इसलिए भवन की मरम्मत होना जरूरी था। लोगों की मांग पर स्थानीय प्रशासन ने भवन की रिपेयर को लेकर बजट का प्रावधान करवाकर इस रिपेयर कार्य शुरू करवा दिया है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य पान चंद ने बताया कि आईटीआई भवन की रिपेयर को लेकर नौ लाख की धनराशि पहुंची है। रिपेयर कार्य शुरू हो चुका है। ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर धनराशि बिजली बोर्ड के खाते में डाल दी है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि आईटीआई भवन के रिपेयर का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें