फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो की टीम ने चंबा इलेवन को 23 रन से हराया

Sun, 07 Dec 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही एनएसयूआई टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में साहो की टीम ने चंबा इलेवन की टीम को 23 रन से शिकस्त दी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मैच में साहो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 113 रन बनाए। इसमें फूफा ने सर्वाधिक 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा इलेवन की टीम 90 रन पर ही सिमट गई। इसमें चिराग की ओर से 43 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस जीत के साथ साहो की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें