फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित : यूनियन

Thu, 21 Aug 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त को अपनी मांगों बारे ज्ञापन देते आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स यूनियन के पदा​धिकारी
विज्ञापन
चंबा। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका यूनियन से संबंधित सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के माध्यम से स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल को मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र और महासचिव सुदेश शामिल रहे। उन्होंने ज्ञापन के जरिये मांग उठाई है कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, हमलों के दोषियों को दंडित करें, पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दें। डिजिटलाइजेशन से पहले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कंप्यूटर/लैपटॉप/टैब उपलब्ध कराएं तब तक फोर जी, फाइव जी युक्त गुणवत्तापूर्ण फोन दें। आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध कराएं, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, आधार सत्यापन के बिना ही सभी लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण दें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमआरएस लागू कर दिया है, लेकिन इसके लिए किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी है। उन्होंने मांग उठाई है कि तत्काल एफआरएस की अनिवार्यता समाप्त किया जाए। यूनियन पदाधिकारी उपाध्यक्ष चंपा देवी, सह सचिव रजनी शर्मा, आशा और अंजू शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें