चंबा मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को भरमौर हैलीपेड लेकर आता चौपर। संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर और होली हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। दो जगहों से हवाई सेवाओं के जरिये अब चलने में असमर्थ लोगों और बुजुर्गों को राहत मिल रही है। वहीं, हेली टैक्सी का टिकट भी आसानी से मिल रहा है। इससे पूर्व भरमौर से ही हवाई सेवा के जरिये यात्रा की सहूलियत होने पर श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। घंटों टिकटों के लिए इंतजार करना पड़ा रहा था। श्रद्धालु रजत कुमार, नमेश कुमार, राकेश कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि भरमौर और होली से हेली टैक्सी की सेवाएं आरंभ होना राहत की बात है।