फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सचे जोत मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल

Thu, 11 Jun 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी को देश-दुनिया से जोड़ने वाले सबसे नजदीकी मार्ग सचे जोत को लोक निर्माण विभाग ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही घाटी में एचआरटीसी बस सेवा शुरू होने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि विभाग ने सचे जोत मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। एचआरटीसी को बस सेवा शुरू करने के लिए फिटनेस रिपोर्ट भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सचे पास मार्ग पर कई स्थान अत्यधिक संकरे थे। इन्हें विभाग की ओर से चौड़ा और सुरक्षित बनाया गया है। विभाग ने मार्ग को यातायात के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य पूरे कर लिए हैं। सचे जोत मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से पांगी घाटी के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और दैनिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें