फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो ने देवीदेहरा को पांच रन से किया पराजित

Wed, 28 Aug 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में साहो ने देवीदेहरा की टीम को पांच रन से शिकस्त दी। दूसरे मैच में मंगला जूनियर ने साच इलेवन को 51 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजक विशाल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में साहो की टीम ने बल्लेबाजी की और 140 रन बनाए। इसमें सनी ने 33 और धर्मेंद्र ने 25 रन बनाए। देवीदेहरा से रोहित और अक्षय ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवीदेहरा की टीम 135 रन ही बना सकी। देवीदेहरा से धीरू ने 38 और कमलेश ने 23 रन की पारी खेली। अन्य कोई भी खिलाड़ी पिच पर नहीं टिक सका। दूसरे मैच में मंगला जूनियर ने 157 रन बनाए। इसमें विजय ने 21 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साच की टीम 106 रन पर आलआउट हो गई। इस जीत के साथ दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें