फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों को डराने नहीं बचाने को बनें है यातायात नियम

विज्ञापन
चंबा बाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान मौजूद गण्यमान्? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क हादसों में अधिकांश लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन दुर्घटनाओं के पीछे अक्सर मानवीय भूल या फिर नशे में गाड़ी चलाना ही रहता है। दुर्घटनाओं के बढ़ रहे आंकड़ों को लेकर जिला पुलिस भी चिंतित है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चालान की राशि को सितंबर 2021 के बाद बढ़ा दिया गया है। यही नहीं, लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस की टीमें समय-समय पर गश्त कर और नाके लगाकर चालकों को जागरूक करती रहती हैं। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवियों को जागरूक करते हुए यातायात प्रभारी मंजीत मनकोटिया ने यह बात कही।
उन्होेंने कहा कि यातायात नियम आम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं अपितु बढ़तीं वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और अनमोल जिंदगियों को बचाने के लिए बनाए गए हैं। कहा कि पहले बिना सीट बेल्ट और बिना हेल्मेट के चालान की राशि कम थी। अब चालान की राशि बढ़ा दी गई है। वहीं बिगड़ैल चालकों पर अत्याधुनिक तरीके से सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी नजर रखकर डिजिटल तरीके से चालान भेजे जा रहे हैं। मुख्य आरक्षी सुभाष बिजलवान ने विद्यार्थियों समेत उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों की पालना करने की सीख दी। कहा कि हमेशा दोपहिया वाहन हेल्मेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनना सुनिश्चित करें। ट्रैफिक लाइटों की अनुपालना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि युवा पीढ़ी पर उनके परिवार, समाज और देश की जिम्मेदारी रहती है। लिहाजा, युवा वर्ग नशे की गर्त में डूबने के बजाय कुशाग्र बुद्धि वाले बच्चों के साथ मित्रता रख हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जंदरोटिया ने कहा कि वह भी बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के ही विद्यार्थी रहे हैं। कड़ी मेहनत के बल आगे बढ़ते हुए विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर आसीन हुए हैं। कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के तहत बच्चों को कानून व्यवस्था को जानने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने अमर उजाला संस्थान का आभार व्यक्त किया।

चंबा बाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्?- फोटो : Chamba

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें