चंबा। चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला में रात को शरारती तत्वों का हुड़दंग बढ़ गया है। मोहल्ले के लिए जाने वाले रास्ते पर शराब की बोतलें तोड़ी जा रही हैं।
दरअसल, वीरवार रात को शहर के धड़ोग मोहल्ले में यह घटना हुई। शरारती तत्वों ने रास्ते पर ही शराब की बोतलें तोड़ दीं। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। पुलिस कर्मियों के आने पर मौके से ही शरारती तत्व फरार हो गए।
लोगों में गीता देवी, मनीषा कुमारी, माया देवी, गिरीश कुमार, पीयूष कुमार और सुनैना कुमारी ने कहा कि वीरवार रात को दस बजे शरारती तत्वों की ओर से धड़ोग के पास रास्ते पर शीशे की बोतलें तोड़ी गईं तो आने-जाने वाले लोगों का भी रास्ता रोक रहे थे। इस कारण राहगीरों को पुराना बस स्टैंड होकर ही आवाजाही करने पड़ी। पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना मिलते जब मौके पर पहुंचे तो शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग उठाई है कि मिंजर मेले के समापन तक धड़ोग के पास पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए। संवाद